ubuntu kya hai

Ubuntu Kya Hai? [Best Windows Alternative हिन्दी]

आज हम Ubuntu के बारे में बात करेंगे और जानेगे कि Ubuntu Kya Hai? और Ubuntu को आप किस प्रकार use कर सकते है तथा आपको Ubuntu Use करना चाहिए या नहीं।

अगर आप Windows से किसी Linux operating system पर जाना चाहते हैं तो ubuntu आपके लिए बहुत ही अच्छा option हो सकता है।

Ubuntu में आपको बहुत सारे features मिलते हैं जिनसे आप अपना linux का सफर शुरू कर सकते हैं।

मैं 2018 से Ubuntu use कर रहा हूं और आज तक मुझे Linux में Ubuntu जैसा कोई दूसरा operating system “जो बहुत ही अच्छा चले तथा आपके काम को जल्दी पूरा करें” नहीं मिला है।

चलिए हम ubuntu के बारे में विस्तार से बात करते है…!

Ubuntu Kya Hai? (उबुन्टु क्या है?)

जिस प्रकार आप अपने कम्प्यूटर्स में Microsoft Windows का उपयोग करते है, उसी प्रकार Ubuntu भी एक Operating System है। यह Linux पर कार्य करता है, और आपको एक बहुत ही Beautiful और Good Looking Desktop Environment प्रदान करता है।

Ubuntu एक Debian Based Operating System है, जो Open Source Available है। इसका Source Code दुनिया भर के Developers के लिए Publicly Available रहता है ताकि वे इसमें Improvements कर सके और इसे और बेहतर बना सके।

अगर आप भी एक Developer है तो आप भी अपने हिसाब से इसमें Improvements कर सकते है।

Ubuntu Operating System को एक UK based Company Canonical Ltd. के द्वारा Maintain और Distribute किया जाता है, जो GNU General Public License (GPL) के तहत Distribute किया जाता है। जिसका अर्थ है इसे कोई भी Free में Use कर सकता है।

Ubuntu का उपयोग आप बिलकुल Free में कर सकते है। जैसे आप Windows का उपयोग करने के लिए उसमे Windows Key खरीदकर लगाते है, फिर आपकी Windows Activate होती है। Ubuntu में किसी भी प्रकार की कोई Key खरीदनी और लगानी नहीं पड़ती।

बस आपको Ubuntu की Website से Ubuntu Operating System को Download करना है और अपने System में Install करके आप Ubuntu का उपयोग कर सकते है।

Ubuntu का आविष्कार (Origin of Ubuntu)

Ubuntu का आविष्कार सन 2004 में किया गया था जिसे Canonical LTD. नामक कंपनी ने किया था इसे एक Free project के रूप में बनाया गया था, उस समय कंप्यूटर जगत में कोई Free Operating System ढूंढ पाना बहुत ही मुश्किल था।

Ubuntu के बनते ही यह बहुत ही Popular हो गया और इसके बाद Linux पर बहुत सारे Operating System बनने लगे, लेकिन ubuntu market में पहले आने के कारण और इसके लगातार improvements होने के कारण यह आज तक market में top पर टिका हुआ है।

आज भी ubuntu के निरंतर updates आते रहते हैं लगभग हर 6 माह में ubuntu का एक नया update आ जाता है।

Ubuntu एक अच्छा Operating System होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे Popular Network Server और cloud Server Operating System भी है और यह सबसे Popular Linux Distribution भी माना जाता है Personal कंप्यूटर के साथ-साथ Server और मोबाइल फोन में भी Ubuntu उपलब्ध है जिसे आप बिल्कुल Free में उपयोग में ले सकते हैं।

Ubuntu का मुख्य रूप से Developers के लिए design किया गया है जिससे कि वह आसानी से Development का कार्य कर सकें।

Ubuntu के Features (Features of Ubuntu)

Ubuntu में बहुत सारे features है जिनके कारण ही Ubuntu सबसे Popular Linux Distribution माना जाता है, लेकिन कुछ मुख्य features जो आपको जानने चाहिए हमने आपको यहाँ दिए है –

  • Ubuntu free और Open Source है जिसे कोई भी Install करके Use कर सकता है।
  • Ubuntu में आपको free और Open Source Software package उपलब्ध होते हैं जिन्हें आप Install कर सकते हैं।
  • Ubuntu का user interface बहुत ही अच्छा और आकर्षक है।
  • Ubuntu में आप GUI अर्थात Graphical User Interface पर कार्य कर सकते हैं।
  • Ubuntu में आप Command Line का भी प्रयोग कर सकते हैं जो एक Beginner तथा Advance User दोनों के लिए आसान है।
  • Ubuntu एक बहुत ही तेज और सुरक्षित Operating System है जिसमें वायरस आने का कोई खतरा नहीं है।
  • Ubuntu में आप windows वाले Software भी चला सकते हैं जैसे – Chrome, Firefox, VLC इत्यादि।
  • Ubuntu में आपको LibreOffice नामक office suit का support मिलता है जिसमें आप Microsoft office की files भी edit कर सकते हैं।
  • अगर आप को Ubuntu में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो आप ubuntu के Form website पर जाकर उस परेशानी का हल ढूंढ सकते हैं।

Ubuntu System Requirements

Ubuntu Operating System को अपने कंप्यूटर में Install करने के लिए आपके कंप्यूटर की क्या Requirements है, आप Ubuntu Linux को आप अपने पुराने कंप्यूटर में Install करके भी उसे बहुत ही smoothly चला सकते हैं।

Ubuntu Kya Hai, ubuntu requirements
  • 2 GHz dual core processor or better
  • 4 GB system memory
  • 25 GB of free hard drive space
  • Internet access is helpful (if possible)
  • A DVD drive or a USB port for the installer media

Download Ubuntu (Ubuntu कहाँ से Download करें?)

हमने Ubuntu Operating System को अपने कंप्यूटर में Install करने के लिए Requirements के बारे में जान लिया है अब हमें चाहिए कि हम Ubuntu को Download कहां से करें।

Ubuntu को Download करना बहुत ही आसान है, आप Ubuntu को उसकी Official Website से Download कर सकते हैं।

How to Install Ubuntu (Ubuntu को कैसे Install करें?)

यहां पर हम शुरुआत से जानेंगे कि Ubuntu को कैसे install किया जाता है और आप अपने system में Ubuntu को कैसे Install कर सकते हैं।

Download Ubuntu

सबसे पहले आपको ubuntu को download करना है जिसे आप ubuntu की official website से download कर सकते हैं।

Download Rufus (Bootable USB Maker Software for Windows)

rufus

अब आपको Rufus नामक एक software download करना होगा जिससे आप अपनी Pen drive पर ubuntu को flash कर सकते हैं।

Make Bootable USB

अब आप अपनी USB Stick को अपने कंप्यूटर में लगाएं और Rufus Software Open करके उसमें अपनी Download की गई Ubuntu file को select करके Start पर click करें।

Turn on your Computer Boot Menu

अब आप USB को अपने कंप्यूटर में लगाकर अपने कंप्यूटर को USB Stick द्वारा Boot करवाएं।

Install Ubuntu

आप कुछ सामान्य जानकारी जैसे Name, Username, Password इत्यादि डालकर अपने System पर Ubuntu को Install कर सकते हैं।

Ubuntu को कैसे Install करें इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप इस YouTube Video को देख सकते हैं इसमें आपको अच्छे से समझाया गया है कि आप अपने System पर ubuntu को कैसे Install कर सकते हैं।

आपने क्या सीखा?

हमें आज यहां पर सीखा कि Ubuntu क्या है Ubuntu का आविष्कार किस प्रकार हुआ तथा किसने किया, Ubuntu के features के बारे में भी हमने यहां पर जाना। अंत में हमने बात की कि Ubuntu को किस प्रकार Install किया जाता है।

आप Comment करके हमें अपनी राय जरूर बताएं, और अगर आपको इस Article में कोई कमी लगे तो भी आप Comment करके हमें अपनी राय दें।

FAQs (आपके सवाल हमारे जवाब)

Ubuntu Kya Hai?

जिस प्रकार आप अपने कम्प्यूटर्स में Microsoft Windows का उपयोग करते है, उसी प्रकार Ubuntu भी एक Operating System है। यह Linux पर कार्य करता है, और आपको एक बहुत ही Beautiful और Good Looking Desktop Environment प्रदान करता है।

Ubuntu का प्रयोग किस कार्य में किया जाता है?

Ubuntu को आप अपने मुख्य Operating System की तरह भी प्रयोग कर सकते है, तथा Ubuntu का उपयोग Cloud Computing तथा Linux Network Server में किया जाता है।

Ubuntu को कहा से Download करें?

Ubuntu को Download करना बहुत ही आसान है, आप Ubuntu को उसकी Official Website से Download कर सकते हैं।

क्या Ubuntu Free है? या इसके पैसे देने पड़ते है?

Ubuntu free और Open Source है जिसे कोई भी Install करके Use कर सकता है, इसके लिए आपको किसी को पैसे देने की जरुरत नहीं पड़ती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top